
नीरज कुमार मिश्रा भोपाल। जिला अभिभाषक संघ का चुनाव 16 जुलाई को होना है. चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला अदालत परिसर में उम्मीदवार अपना प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं. चुनाव को लेकर कुल 89 उम्मीदवार इस बार मैदान में हैं. 3 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब वोटिंग और परिणाम को लेकर अधिवक्तताओं में उत्साह बना है.
जिला अभिभाषक संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी और अधिवक्ता वासु वासवानी ने बताया कि इस बार व्यापक स्तर पर चुनाव कराने को लेकर तैयारियां की गई हैं. वोटिंग प्रक्रिया मैन्युअल तरीके से न करा कर स्क्रीनिंग सिस्टम के तहत कराई जाएगी. 16 जुलाई को वोटिंग की जाएगी और 17 जुलाई को इसके परिणाम जारी कर दिए जाएगें. उन्होंने बताया कि 16 जुलाई की वोटिंग के दिन जो भी अधिवक्तागण नहीं आ सकेंगे. उनके लिए पहले से भी वोटिंग का आपशन रखा गया है. 13 और 14 जुलाई को वोटिंग करने वाले अधिवक्ता अपना मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना बाहर के दौरा का एक प्रमाण भी देना होगा.
जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इस साल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष महिला 4, सचिव 4, सह सचिव 7, कोषाध्यक्ष 6, पुस्ताकालय 5, वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी 6, वरिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी 26 और कनिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी के लिए 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
