दुष्कर्म प्रकरण दर्ज होने के बाद महिला के पति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

नरसिंहगढ़: गत दिवस बगुची निवासी 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया । हालांकि इस घटना की शिकायत दर्ज होने के कुछ ही समय बाद ही महिला के 45 वर्षीय पति की कथित रूप से जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। ऐसे में पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई है। फिलहाल परिजनों के आक्रोश के बीच पुलिस ने मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया ।

जानकरी के अनुसार गत दिवस महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था कि मई से जुलाई 2026 के बीच आरोपी योगेश जोशी ने बच्चों को जान से मारने तथा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं एससी एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर महिला के पति के सुसाइड मामले में भी पुलिस ने सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर कार्यवाही की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं एफएसएल जांच के बाद होगा। पुलिस ने मामले में विधिपूर्वक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

हेड ने लगातार दूसरा एलेन बॉर्डर मेडल जीता, मिशेल स्टार्क 'टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर'

Fri Aug 7 , 2026
मेलबर्न, 07 अगस्त (वार्ता) टेस्ट ओपनर के तौर पर शानदार बदलाव के बाद, ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे बड़े पुरुष पुरस्कार के लिए एलेक्स कैरी को एक वोट और मिशेल स्टार्क को तीन वोटों से पीछे छोड़ते हुए लगातार दूसरा एलन बॉर्डर मेडल जीता। हेड ने एशेज़ में […]

You May Like