मंडी व रेहटी पुलिस ने पकड़े गांजा तस्कर

सीहोर/ रेहटी। एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत मंडी और रेहटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 124 ग्राम गांजा बरामद किया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में मंडी पुलिस ने चौपाल सागर रफीकगंज में दबिश दी. यहां घर के बाहर गांजा बेचने के आरोप में महेश कुमार परमार को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान झोले से 734 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इधर एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में रेहटी पुलिस ने कृपाराम वाल्मीक से 390 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया. दोनों कार्रवाइयों में मंडी थाना प्रभारी अर्चना सिंह चौहान, उपनिरीक्षक राकेश पंथी, सुनीता बेतवाल व टीम तथा रेहटी थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटेल, गंगाप्रसाद साहू, उग्रसेन गौतम की भूमिका रही.

 

 

Next Post

ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर में बाघ की तलाश जारी

Fri Oct 30 , 2026
बुधनी। नगर के समीप स्थित केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान के फार्म हाउस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाघ की गतिविधियों की सूचना सामने आ रही है. वन्यजीव के बार-बार दिखाई देने से फार्म हाउस में कार्यरत कर्मचारियों में डर का माहौल है. सूत्रों के अनुसार वन्यजीव […]

You May Like