ट्रांसफार्मर व लाइट सुधारने का बोला तो सोसायटी अध्यक्ष ने की मारपीट

इंदौर. फोनेक्स टाउनशिप में बिजली की समस्या को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. ट्रांसफार्मर और लाइट सुधारने की बात कहने पर सोसायटी अध्यक्ष ने निवासी से मारपीट कर डाली.

फोनेक्स टाउनशिप के रहवासी प्रदीप साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलोनी में लंबे समय से लाइट और ट्रांसफार्मर की समस्या बनी हुई है. इस समस्या के समाधान के लिए सोसायटी अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने सभी रहवासियों से राशि एकत्रित की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं किया. प्रदीप का कहना है कि जब वह मिश्रा के पास इस संबंध में बात करने पहुंचे और समस्या का हल निकालने की बात कही, तो मिश्रा ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर डाली और धमकी भी दी. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र समेत तीन पर हमला, पड़ोसियों पर प्रकरण दर्ज

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. लसूड़िया मोरी में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने तीन लोगों के साथ मारपीट की. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक सोलंकी ने पुलिस को बताया कि बीती रात उनके अंकल अनूप सोलंकी […]

You May Like