
इंदौर. लसूड़िया मोरी में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने तीन लोगों के साथ मारपीट की. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक सोलंकी ने पुलिस को बताया कि बीती रात उनके अंकल अनूप सोलंकी का पड़ोसी ललित और नरेंद्र से किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी. यह देखकर अभिषेक अपने पिता बनेसिंह के साथ उन्हें समझाने पहुंचा, लेकिन बात और बिगड़ गई. आरोप है कि ललित और नरेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अभिषेक, बनेसिंह और अनूप तीनों के साथ मारपीट पर उतर आए. हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
