जयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का हुआ भव्य आगाज

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अवसर पर राजधानी जयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का भव्य आगाज हुआ।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा के नेतृत्व में जयपुर के गलता तीर्थ के ऋषि गालव कुण्ड में श्रमदान किया गया। वहीं जनाना कुण्ड में गंगा पूजन एवं गंगा आरती भी की जिसमें आम श्रद्धालुओं की भागीदारी पूर्ण रूप से देखी गई। कार्यक्रम में सैंकड़ों जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों सहित आम जन शामिल हुए।

श्रीमती वर्मा ने बताया कि पांच जून से 20 जून तक आयोजित हो रहे इस अभियान के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन विभाग, जल संसाधन एवं अन्य विभागों के 56 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत के 1778 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

इस दौरान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के पहले दिन जयपुर के सभी उपखंडों में पौधारोपण, कलश यात्रा, धार्मिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम, पीपल पूजन, जागरूकता रैली, सामूहिक शपथ एवं जल स्रोत पूजन सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

 

Next Post

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन: एक सतत प्रक्रिया

Fri Jun 6 , 2025
गुरुवार को सारी दुनिया ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया.दरअसल,विश्व भर में, और विशेष रूप से भारत में, पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां विकराल रूप धारण कर चुकी हैं, लेकिन इनके समाधान के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति और नवोन्मेषी प्रयास भी उतनी ही तेज़ी से उभर रहे हैं.मौजूदा समय में पूरी दुनिया जलवायु […]

You May Like