सागर-भोपाल मार्ग ठप, धान के दाम घटने से किसानों का चक्काजाम

रायसेन। मध्यप्रदेश में रायसेन जिला मुख्यालय पर धान के दाम अचानक घटने से नाराज किसानों ने सोमवार को सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। धान के उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश देखा गया।

किसानों का कहना है कि कल तक धान के दाम 4000 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो आज अचानक घटकर 3000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। एक ही दिन में 1000 रुपये की गिरावट से किसान आर्थिक नुकसान की आशंका जता रहे हैं। इसी के विरोध में किसानों ने सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया।

चक्काजाम के कारण सागर-भोपाल मार्ग पर तीनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौजूद है और किसानों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और धान के दाम पुनः बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं।

Next Post

भारत ने अल्पसंख्यकों को लेकर पाकिस्तान के आरोप खारिज किये, कहा अपनी गिरेबान में झांके पाकिस्तान

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 दिसम्बर (वार्ता) भारत ने अल्पसंख्यक समुदायों के बारे में पाकिस्तान की टिप्पणियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर जिस देश का रिकार्ड बेहद खराब है उसे दूसरों को नसीहत देने से पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। विदेश […]

You May Like