भारत ने अल्पसंख्यकों को लेकर पाकिस्तान के आरोप खारिज किये, कहा अपनी गिरेबान में झांके पाकिस्तान

नयी दिल्ली 29 दिसम्बर (वार्ता) भारत ने अल्पसंख्यक समुदायों के बारे में पाकिस्तान की टिप्पणियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर जिस देश का रिकार्ड बेहद खराब है उसे दूसरों को नसीहत देने से पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के भारत में अल्पसंख्यकों के बारे में दिये गये बयान पर सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया करते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया।

श्री जायसवाल ने कहा , ” हम ऐसे देश की कथित टिप्पणियों को सिरे से खारिज करते हैं, जिसका इस विषय पर बेहद खराब रिकॉर्ड अपने आप में सब कुछ कहता है। विभिन्न धर्मों से संबंधित अल्पसंख्यकों के साथ पाकिस्तान द्वारा किया गया भयावह और व्यवस्थित उत्पीड़न एक सर्वविदित तथ्य है। उंगली उठाने से इस सच्चाई को नहीं छिपाया जा सकता।”

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने भारत में क्रिसमस के दौरान तोड़फोड़ की घटनाओं का जिक्र करते हुए अल्पसंख्यकों के साथ किये जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठाये थे।

 

Next Post

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 130 उड़ानें रद्द, आठ डायवर्ट

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण 130 उड़ानें रद्द रहीं और आठ उड़ानों को डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट पर रविवार-सोमवार की रात दो बजे से ही दृश्यता एकदम कम हो गयी थी और उपकरण समर्थित लैंडिंग सुविधा […]

You May Like