हैंडओवर टला: जेपी अस्पताल की नई बिल्डिंग का काम लटका, विभाग ने कार्डियक यूनिट प्रोजेक्ट रद्द किया

भोपाल: जय प्रकाश जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां 2023 में विभाग द्वारा जेपी अस्पताल के लिए 30 बेड की कार्डियक यूनिट बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ था. उस प्रस्ताव को बिल्डिंग निर्माण में बार-बार हो रही देरी के कारण लोक स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने मॉडर्न कार्डियक यूनिट के प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है. बता दें कि 2023 से लेकर अब तक लगभग 4 बार बिल्डिंग के हैंडओवर का काम टाला जा चुका है.

वहीं दूसरी तरफ अस्पताल अधीक्षक संजय जैन को अब तक ये नहीं पता कि नई बिल्डिंग में किस तरह की स्वास्थ्य सुविधायें दी जाएंगी। सोमवार दोपहर जब नवभारत रिपोर्टर अधीक्षक से इस विषय में जानकारी के लिए पहुंची तो वह टाल मटोल करते हुये दिखे. पहले तो अधीक्षक ने बैठने को कहा फिर थोड़ी बाद कहा, अभी कोई अपडेट नहीं है बाद में आना. इसके बाद रिपोर्टर ने फिर से पूछा तो संजय जैन ने रिपोर्टर को बेवजह मोबाईल फोन दूर रखने को कहा और बोला जब तक फोन दूर नहीं रखेंगे, कोई बात चीत नहीं होगी। इसके बाद रिपोर्टर ने फोन दूर रखा तो फिर बातचीत शुरू हुई जो इस प्रकार है.
रिपोर्टर
नई बिल्डिंग को लेकर क्या अपडेट है.
अधीक्षक
मुझे जानकारी नहीं है, बिल्डिग का हैंडओवर हमें नहीं हुआ है.
रिपोर्टर
बिल्डिंग का हैंडओवर कब तक हो पायेगा.
अधीक्षक
बिल्डिंग पीआईयू के पास है, वो बताएंगे हमें अभी कुछ नहीं पता.
रिपोर्टर
बिल्डिंग का हैंडओवर हो जाने के बाद किस तरह की सुविधा मरीजों को मिलेगी, कितने बेड की, कौन सी यूनिट होगी।
अधीक्षक
मुझे नहीं पता जब बिल्डिंग हैंडओवर होगी तब योजना बनेगी, कि क्या कैसे करना है अभी कुछ तय नहीं है.
इस विषय की जानकारी के लिए रिपोर्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष शर्मा से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण बात नहीं हो सकी

Next Post

असुरक्षा के साये में सैकड़ों शाला भवन, झाडला में बाउण्ड्रीवॉल विहीन शाला भवन में ताला तोडक़र चोरी

Tue Dec 9 , 2025
ब्यावरा/झाडला:शिक्षा को बढ़ावा देने शासन द्वारा लाखों, करोड़ों रुपये लगाकर भव्य भवन निर्माण कराए/ जा रहे है वहीं दूसरी और धरातल पर हालात कुछ और ही नजर आते है. जिले की 960 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनों में सुरक्षा की दृष्टि से बाउण्ड्रीवॉल तक नहीं है. इससे हर समय असुरक्षा […]

You May Like