प्रशासन की बड़ी चूक, अतिकुपोषित प्रियंका अस्पताल से गायब

ग्वालियर: अति कुपोषण में एनआरसी भितरवार में भर्ती की गई प्रियंका आदिवासी को महिला बाल विकास द्वारा ग्वालियर रेफर कर कमला राजा अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया था लेकिन प्रशासन ने एक और लापरवाही की। इस अति कुपोषित बच्ची की मॉनिटरिंग में इतनी बड़ी चूक कर की कि अतिकुपोषित बच्ची की माँ अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल से गायब हो गई।

इस समय वह कहां है इस बात की जानकारी न तो कमला राजा अस्पताल के जिम्मेदारों को है और ना ही महिला बाल विकास के जिम्मेदारों को। भितरवार ब्लॉक के ग्राम हरसी में आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ट्रेस किया गया और इस अति कुपोषित बच्ची प्रियंका आदिवासी को भितरवार एनआरसी में भर्ती कराया गया।

लेकिन इस अति कुपोषित बच्ची की स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने के चलते एसडीएम संजीव जैन के निर्देश पर इस बच्ची को ग्वालियर रेफर किया गया था जहां इसे इलाज के लिए कमला राजा अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। लेकिन भर्ती होने के बाद आज चौथे दिन ही अति कुपोषित बच्ची की माँ सोमवती और पिता रंजीत इस बच्ची को लेकर अस्पताल से गायब हो गए हैं।

Next Post

सिंधिया ने वीडियो संदेश जारी कर बाढ़ पीड़ितों को दिया भरोसा

Wed Jul 30 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अत्याधिक बारिश के कारण अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी, गुना-अशोकनगर के नागरिकों को बिल्कुल भी, किसी तरह की चिंता न करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों से भी बात की है। सिंधिया ने आज […]

You May Like