नागपुर पुलिस की जबलपुर में दबिश: नशे के सौदागर को पकड़ा

जबलपुर: नागपुर पुलिस ने जबलपुर में छापेमारी की है। साथ ही एक नशे के सौदागर को पकड़ कर अपने साथ ले गई है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है पुलिस सूत्रों के मुताबिक नागपुर नागपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक तस्कर के कब्जे से बैग और अटैची में रखा गांजा भारी मात्रा बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने राजा सोनकर निवासी जबलपुर का नाम उगला।

इसी मामले में नागपुर पुलिस जबलपुर पहुंची और हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप झंडा चौक के पास का रहने वाले राजा सोनकर को घेराबंदी कर दबोच लिया और अपने साथ ले गई है। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि नागपुर पुलिस राजा सोनकर को पड़कर अपने साथ ले गई है और जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

धार्मिक जुलूस पर पथराव, साधारण धाराओं पर प्रकरण दर्ज करने का पुलिस पर आरोप, एसपी से शिकायत

Fri Sep 12 , 2025
जबलपुर: सिविल लाईन थाना क्षेत्र में श्री गणेश विसर्जन धार्मिक जुलूस यात्रा पर योजना बना कर आहत करने के उद्देश्य से पथराव करने की शिकायत होने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा साधारण धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में […]

You May Like