ग्वालियर: मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव से पहले शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर अपनी प्राथमिकताएं और भविष्य की योजनाएं साझा कीं। व्यापारियों ने भी खुलकर अपने सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर प्रत्याशियों ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें व्यापारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों की भी भागीदारी रही।
