पूर्वानुमान: विदिशा, राजगढ़, मंदसौर-नीमच में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 Km की रफ्तार से चलेगी हवा

भोपाल। मप्र में मानसून के सक्रिय होने से मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है. सोमवार को प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं. विदिशा, राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योरपुर कलां जिलों में बारिश की संभावना को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है. इन जिलों में मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने इसके साथ सतना, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नीवाड़ी सहित जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश में फिलहाल 14 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना पूर्व में जताई गई है.

 

Next Post

सावन माह का पहला सोमवार आज

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर:हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन माह को श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। आज से सावन माह शुरु हो रहा है और आज ही सावन का प्रथम सोमवार भी है। आज सभी शिव मंदिर में भक्त अत्यधिक भक्ति और […]

You May Like