स्कूल जा रही छात्राओं पर ब्लेड से हमला

सतना: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही चार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। छात्राओं ने विरोध किया तो बाइक सवार आरोपितों ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्राओं के हाथ में चोटें आई हैं। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी के अनुसार, छात्राएं अपने घर से प्रेमनगर स्थित स्कूल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार चार युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे। सभी आरोपितों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया।
छात्राओं ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और आरोपी से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक आरोपी ने ब्लेड निकालकर हमला कर दिया, जिससे दो छात्राओं के हाथ में चोट आई। घटना के बाद छात्राओं के शोर मचाने पर चारों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद छात्राएं घर लौटीं और अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं के बयान दर्ज किए।

पाक्सो का मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पोक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

बड़ी राहत! अब 31 नहीं 51 केन्द्रों पर होगी मूंग खरीदी

Sat Aug 1 , 2026
सीहोर। जिले के मूंग उत्पादक किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. मूंग खरीदी की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने और खरीदी की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाने के बाद कृषि विभाग ने जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है. अब किसान […]

You May Like