रतलाम के स्कूल में 8वीं के छात्र ने दबाव में लगाई छलांग, NSUI ने स्कूल प्रबंधन पर की कार्रवाई की मांग 

भोपाल: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने रतलाम स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र द्वारा तीसरी मंज़िल से कूदने की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि 13 वर्षीय छात्र, जो राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग खिलाड़ी है, कक्षा में इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद स्कूल प्रबंधन की सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई और पिता को बुलाने की सूचना से मानसिक दबाव में आ गया था। इसके बाद उसने तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरज यादव ने इसे “मानसिक उत्पीड़न और असुरक्षित विद्यालय वातावरण” का मामला बताते हुए कहा कि यह केवल मोबाइल उपयोग का मुद्दा नहीं है, बल्कि स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन छात्र की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहा।

NSUI ने जिला कलेक्टर, स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर स्कूल की मान्यता निलंबित करने, प्राचार्य एवं प्रबंधन पर FIR दर्ज करने और संबंधित शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Next Post

नेत्रदान: अंधकार से प्रकाश की ओर एक महान पहल

Sat Nov 29 , 2025
सागर। मरणोपरांत नेत्रदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नया जीवन और नए सपनों को देखने का अवसर मिलता है। जिन लोगों की आँखों की पुतली किसी बीमारी, चोट या दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती है और वे अपनी दृष्टि खो देते हैं, उन्हें कोर्निया […]

You May Like