बमबाजी – रंगदारी के विरोध में साहू समाज ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

जबलपुर।अधारताल क्षेत्र में साहू समाज के सदस्यों पर की गई बमबाजी, अवैध वसूली, तोडफ़ोड़ के विरोध मेें साहू समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हमले से समाज को आक्रोशित कर दिया है। साथ ही ये वारदातें कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न की है। साहू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि हमलावरों की शीघ्र पहचान एवं उन पर कठोर कार्रवाई और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा, वरिष्ठजन व महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने शांतिपूर्वक व संगठित तरीके से न्याय की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर साहू समाज के संरक्षक एवं पूर्व महापौर प्रभात साहू ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान साहू समाज के जिला अध्यक्ष उदयभान साहू, सचिव वीरेंद्र साहू सहित अनेक स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।

Next Post

महाराष्ट्र में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अगवाह किए गए किसान की हत्या

Tue Dec 30 , 2025
छत्रपति संभाजीनगर, (वार्ता) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के बाद अपहरणकर्ताओं ने एक 45 वर्षीय किसान की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात सिल्लोड तालुका के बोडवाड़ इलाके में हुई। […]

You May Like