योगाभ्यास द्वारा बताए योग के फायदे, 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

नरसिंहगढ़। नगर में रविवार से पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ. पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में कृष्ण कुंज संजय नगर नरसिंहगढ़ में योग शिविर का आयोजन 26 से 30 अक्टूबर तक रहेगा.

शिविर का शुभारंभ विधायक मोहन शर्मा ने पूजा अर्चना कर किया. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नित्य प्रतिदिन अपने जीवन में योग को शामिल करना चाहिए. साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों से इस शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया. शिविर में स्वामी रामदेव के शिष्यों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया.

योग साधना का संचालन योगाचार्य विवेक उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा. शुभारंभ अवसर पर अमर सिंह बिकावत, अशोक तिवारी, लोकेंद्र मिश्रा, प्रणपाल सिंह खींची, महंत दीपेंद्र दास, मनीष चोपड़ा, भरत झंवर, बसंत अग्रवाल, घनश्यामदास माहेश्वरी, सागर सोनी, महेश टेलर, भगवानदास साहू, बंशीलाल अग्रवाल, डॉ. प्रमोद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. शिविर रोजाना सुबह 6 से 7.30 बजे तक रहेगा.

Next Post

संयुक्त परिवार से ही संस्कारयुक्त समाज का निर्माण

Sun Oct 26 , 2025
राजगढ़। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य वक्ता सप्तशक्ति संगम की प्रांत संयोजिका नीता गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को दिशा देने और संस्कारयुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए संयुक्त परिवार प्रणाली को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है. […]

You May Like