फिरोजाबाद में असंतुलित कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी,एक की मौत चार घायल

फिरोजाबाद, 30 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के तहत शनिवार रात में एटा शिकोहाबाद मार्ग पर एक कार ओवर टैक करने के प्रयास मे असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सबार पांच लोग घायल हो गए जिसमें उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई।

जसराना क्षेत्र में शिकोहाबाद एटा मार्ग पर शनिवार रात में सोरों से मैनपुरी की ओर जा रही एक कार खडीत के पुल के समीप दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में असंतुलित होकर नीचे खाई में जा गिरी । दुर्घटना के साथ मौके पर कार सवारों का चीत्कार मच गया। दुर्घटना के साथ ग्रामीणों भी पहुंच गए सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर

स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया घायलों की हालत गंभीर होने के कारण सभी को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल नरेंद्र कुमार,, मनीष कुमार विपिन कुमार ,बृजेंद्र सिंह तथा अंकुश शामिल है जो कस्बा घिरोर जनपद मैनपुरी के निवासी हैं सोरों से मैनपुरी के लिए वापस लौट रहे थे उपचार के दौरान रविवार को एक घायल नरेंद्र कुमार 26 वर्ष की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर सभी परिजन ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पुलिस द्वारा शब का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

 

Next Post

भागवत के बयान का फड़णवीस ने किया समर्थन, कहा- सहिष्णुता ही हिंदुत्व का मूल आधार

Sun Aug 30 , 2026
नागपुर, 30 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुत्व पर दिये हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि सहिष्णुता, स्वीकार्यता और समावेशिता ही हिंदू दर्शन के मौलिक मूल्य हैं। न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्री भागवत […]

You May Like

Play sound