खजराना गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव 14 सितम्बर से

इंदौर: शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर हार्कसल की तरह इस साल भी गणेशोत्सव मनाया जाएगा. गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर आज मंदिर प्रशासनिक कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले उत्सव के लिए मंदिर परिसर में निर्माण एवं विकास कार्यों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.

कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज खजराना मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तथा समिति सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत एवं सजावट, प्रसाद वितरण, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान गणेश के विशेष श्रृंगार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की कार्ययोजना बनाकर अंतिम रूप दिया गया. बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दिया जाए.

मंदिर के विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए. पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा मंदिर प्रवेश और निकासी मार्ग पर विशेष व्यवस्था एवं अतिरिक्त बदल तैनात करने के आदेश दिए है. गणेश उत्सव में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार भगवान गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा. मोदक का भोग जनसहयोग से तैयार किया जाएगा. भक्तों को प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था होगी. बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े सहित पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

स्वर्ण आभूषणों से भगवान गणेश का होगा विशेष श्रृंगार
गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश का स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा. इसके लिए जिला कोषालय से स्वर्ण आभूषण प्राप्त करने और वापस जमा कराने की व्यवस्था प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जाएगी. स्वर्ण आभूषणों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल एवं रिजर्व पुलिस बल की तैनाती रहेगी. उत्सव के दौरान ध्वजा पूजन की व्यवस्था भी की जाएगी. परंपरा के अनुसार प्रातः 10 बजे ध्वजा पूजन प्रस्तावित है. मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष का निरंतर पाठ किया जाएगा.

आगामी 11 से 20 अक्टूबर तक नवदुर्गा उत्सव
बैठक में 11 से 20 अक्टूबर तक प्रस्तावित नवदुर्गा उत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, दैनिक आरती, नवग्रह पूजन, षोडश मातृका पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न होंगे. माता की आराधना एवं गरबा सहित विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने पर निर्णय लिया गया.

Next Post

लग्जरी लाइफ जीने वाले वरुण धवन को भाया खेत का सुकून, चाय का कप हाथ में लेकर दिखाया अपना नया ठिकाना

Thu Aug 20 , 2026
मुंबई, वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। अभिनेता ने इसे अपनी जिंदगी की बड़ी उपलब्धि बताया और खेत में चाय-बिस्किट के साथ मौसम का आनंद लेते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी जिंदगी में एक नया मुकाम हासिल […]

You May Like