दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) दिल्ली कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में खुले गड्ढों में गिरने से हो रही मौतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और संबंधित विभागों पर हमला बोला है। कांग्रेस ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि राजधानी के जनकपुरी में मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति कमल की दफ्तर से घर लौटते वक्त रास्ते में खुले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदा गया था लेकिन न तो उसे ढका गया, न बैरिकेड लगाए गए और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। यह सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का मामला है।

कांग्रेस ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले नोएडा में भी 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर दर्दनाक मौत हो चुकी है। पार्टी का कहना है कि ये घटनाएं महज हादसे नहीं हैं, बल्कि एक नाकाम सिस्टम का नतीजा हैं, जहां जिम्मेदार एजेंसियां बिना सुरक्षा इंतजाम किए काम छोड़ देती हैं। दिल्ली कांग्रेस ने मांग की कि इन मामलों में दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो। पार्टी ने आरोप लगाया कि ‘स्मार्ट सिटी’ के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा का लापरवाही और नाकारा सिस्टम आम लोगों की जान ले रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उल्लेखनीय है की दिल्ली के जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरकर मोटरसाइकिल सवार की मौत के बाद भाई और दोस्तों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए, उन्होंने बताया कि जब पुलिस से मदद मांगी तो उन्होंने बोला गया ‘खुद ढूंढ लो’।

Next Post

एफएमसीजी, निजी बैंकों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक

Fri Feb 6 , 2026
मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती गिरावट के बाद एफएमसीजी और निजी बैंकों के शेयरों में तेजी रही और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 266.47 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 83,580.40 अंक पर पहुंच गया। नेशनल […]

You May Like