अवैध खनिज परिवहन करने वाले 60 से ज्यादा वाहन जब्त

भिण्ड: सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद भिंड जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आया है। कलेक्टर केएल मीना और एसपी सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में बड़ा अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 60 से ज्यादा वाहन जब्त किए गए हैं। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों को दबोचा। भिंड में अवैध रेत और खनिज परिवहन के इतिहास में इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

जिला परिवहन अधिकारी ने मैदान में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के गाड़ी सौंपने वाले डीलर्स को आरटीओ ने सख्त नोटिस थमाए हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऑटोमोबाइल डीलर्स पर एमवी एक्ट की धारा 39 और 41(6) के तहत कार्रवाई हुई है। प्रशासन की इस चौतरफा घेराबंदी और भारी जुर्माने की कार्रवाई से भिंड के माफियाओं में हड़कंप मचा है।

Next Post

पीएम मोदी ने देश का सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा: मंत्री सिंह

Sun Jun 14 , 2026
जबलपुर: भारत की आजादी के बाद से अब तक कई प्रधानमंत्री बने, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसे पहले जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने जनता के प्रत्यक्ष जनादेश के आधार पर लगातार लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते हुए सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा है। यह बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश […]

You May Like