
खंडवा। रसोई गैस सिलेंडर लीकेज होने से बीच बाजार के सिनेमा चौक चौपाटी में आग लग गई। क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
घटना मंगलवार शहर के सिनेमा चौक स्थित चौपाटी की है। यहां कचौरी-छोले के ठेले वाले ने भट्टी जलाई, तब सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
