बुलडोजर एक्शन: हुजूर तहसील में 22 अवैध कॉलोनियों पर बरपा कहर

भोपाल। हूजूर तहसील में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा, परवलिया और बिलखिरिया क्षेत्रों में बिना अनुमति बनाई जा रही कॉलोनियों, प्लॉटिंग और पक्के निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में करीब 30 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध सड़कें, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण भी हटाए। वहीं, नेशनल हाईवे की सरकारी जमीन पर बने 6 पक्के मकान और एक बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति विकसित की जा रही किसी भी अवैध कॉलोनी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में हूजूर तहसील में 22 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Post

दमोह में निकला मातमी जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे

Fri Jun 26 , 2026
दमोह। हर साल की तरह इस साल भी माहे मोहर्रम में दमोह के सभी इमामबाड़ों में शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन अ.स. की याद में 10 दिनों तक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में पैगम्बर मोहम्मद स.अ.व. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके परिवार पर हुए जुल्म-ओ-सितम को […]

You May Like