
सागर।शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में संगीत गायन एवं नृत्य विषय में शोध कार्य (पी.एच.डी) का शुभारंभ महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की कुलगुरू डॉ. शुभा तिवारी के निर्देशन में बनी महाविद्यालय निरीक्षण टीम के निरीक्षण के साथ ही प्रारंभ हो गया। गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी के नेतृत्व में छतरपुर विश्वविद्यालय से टीम में आये विश्वविद्यालय निदेशक शोध एवं विकास डॉ. बी.एस.परमार, डॉ. ममता बाजपेयी, प्राध्यापक समाजशास्त्र, सहायक कुलसचिव अमन अग्रवाल ने कन्या महाविद्यालय के संगीत विभाग एवं नृत्य विभाग का पृथक-पृथक सूक्ष्मतम निरीक्षण किया, जिसमें विभाग में छात्राओं को दी जा रही अध्ययन अध्यापन की सुविधा, विभागीय पुस्तकालय, विभाग में उपस्थित वाद्य यंत्र तथा उपकरण एवं विभागीय सदस्यों की दक्षता संबंधी जानकारियां प्राप्त की। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. हरिओम सोनी ने टीम को विभाग की सभी विशिष्ट उपलब्धियों से अवगत कराया एवं संगीतिक प्रस्तुतियां छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कराई। नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा चाचौंदिया ने नृत्य विभाग की सभी विशिष्टतम उपलब्धियों को अवलोकन कराते हुए नृत्य की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दिलायीं। जांच समिति में आए सभी सदस्यों नेे गर्ल्स कॉलेज के संगीत विभाग एवं नृतय विभाग की उत्कृष्टता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
जांच समिति महाविद्यालय में सभी विभागों में जाकर निरीक्षण किया एवं मनोविज्ञान विभाग के शोधर्थी का शोध पूर्व प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी सूर्यवंशी ने अपने विभाग का विस्तृत परिचय कराया।
संध्या बेला में महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में आयोजित व्याख्यान में डॉ. बी.एस. परमार निदेशक शोध एवं विकास ने ‘‘शोध की संभावनाएं एवं दिशाये’’ विषय पर अपना उद्बोधन दिया। निरीक्षण टीम की सदस्य डॉ. ममता बाजपेयी, प्राध्यापक समाजशास्त्र ने ‘‘निदर्शन पद्धति का चयन/शोध पद्धति शास्त्र’’ विषय पर अपना उद्बोधन दिया। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने वर्तमान परिवेश में शैक्षणिक विस्तार एवं नवीन शिक्षा पद्धति में शोध कार्यो की आवश्यकता पर बल दिया। आपने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे महाविद्यालय का स्टाफ कर्मठ, लगनशील एवं कठोर परिश्रमी है, जिसके कारण ही यह महाविद्यालय उत्कृष्टत महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय का प्रत्येक विभाग अपने विशिष्ट उपलब्धियों के साथ पूर्ण विकसित है, एवं छात्राओं के लिए पूर्ण समर्पित है।
निरीक्षण के समय महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संजय खरे, महाविद्यालय में शोध प्रभारी प्राध्यापक, डॉ. रश्मि दुबे, संगीत विभाग से डॉ. प्रेम चतुर्वेदी के अतिरिक्त सभी विभागों में उनके प्राध्यापक एवं सभी शिक्षक छात्राओ के साथ उपस्थित थे।
डॉ. आनंद तिवारी
प्राचार्य
