जबलपुर: सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही बसों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। बुधवार को दीनदयाल चौक, आधारताल तिराहा, बिलहरी नाका आदि में यातायात की टीम तैनात कर लोक परिवहन बसों की सघन चैकिंग की गई। इ स दौरान लेाक परिवहन बस का फिटनेश, परमिट चैक किया गया है। परमिट शर्तो का उल्लंघन कर इमरजेंसी गेट बंद कर सीट बढवाकर वाहन चालन करने, सुरक्षा मानकों फायर सेफ्टी उपकरण व फस्ट एड बाक्स नहीं होने, चालक द्वारा वर्दी धारण न करने, पात्रता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्यवाही की गई।
इस प्रकार विगत 7 दिनों में बसों की सघन चैकिंग की जाकर निमयों का उल्लंघन पाये जाने पर बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए समन राशि संग्रहित की गई है। चालानी कार्यवाही के साथ- साथ नियमों की समझाईश भी दी गई। सभी बस मालिक, चालक, परिचालकों को लोक परिवहन बसों से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि वाहन का वैध बीमा,फिटनेश,पीयूसी हो,वाहन में किसी भी हालत में ओवरलोडिंग न करे, ओवर स्पीडिंग न चलायें,चालक नशे की हालत में बस न चलायें।
विदित हो कि लोक परिवहन बस दुर्घटनाओं में अधिकांष दुर्घटनाओं में जनमानस की हानि का मुख्य कारण बस में आपातकालीन खिडक़ी, निकास द्वार उपलब्ध न होना या स्थाई तौर से बंद होना है। बसों में आपातकालीन निकास द्वार न होने से असमय अधिकंाष यात्रियों की मौत हो रही है। जिस पर शत प्रतिशत सुधार लाने अधीक्षक संपत उपाध्याय निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुुक्ला, बैजनाथ प्रजापति की उपस्थिति में यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है
