मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल से फरार हुआ आर्म्स एक्ट का आरोपी

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया आर्म्स एक्ट का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।खरगोन कोतवाली थाना प्रभारी बनवारी लाल मंडलोई ने आज बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी नवल सिंह को एक अन्य वारंटी के साथ दो पुलिस आरक्षकों की सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।
उन्होंने बताया कि रक्त नमूना लेने के लिए नवल सिंह की हथकड़ी खोली गई थी। इसी दौरान एक आरक्षक रक्त नमूना लेकर प्रयोगशाला चला गया, जबकि दूसरा आरक्षक वारंटी आरोपी की ओपीडी पर्ची बनवाने में व्यस्त हो गया।
मंडलोई ने बताया कि मौके का फायदा उठाकर नवल सिंह अस्पताल के विभिन्न वार्डों से होते हुए फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई।
उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस दल गठित किए गए हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि रविवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को भेज दिया गया है।

Next Post

राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पार कर मेक्सिको पहुंची ईरान की फुटबॉल टीम, फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Mon Jun 8 , 2026
तिजुआना, मेक्सिको | अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे कड़े राजनीतिक तनाव और वीजा संबंधी बाधाओं के बावजूद, ईरान की फुटबॉल टीम आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए मेक्सिको पहुंच गई है। तुर्की में अपने अभ्यास सत्र के बाद, ईरानी टीम रविवार को मेक्सिको के […]

You May Like