राहगीर का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर से टकराए, 2 गंभीर घायल, एक रीवा रेफर

सीधी । जिले के थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र के शिकारगंज बैरियल के पास बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर 3 युवक सवार होकर भवरसेन की तरफ से रामपुर नैकिन की ओर जा रहे थे।‌बताया जा रहा है कि शिकारगंज में सड़क किनारे जा रहे शिकारगंज निवासी अलग -अलग तीन राहगीर का मोबाइल छीनकर वे भागने लगे। इसी दौरान सामने खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक मौके से उठकर भाग गया, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत 108 और 112 पर सूचना दी। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने पुलिस टीम को घटना स्थल अस्पताल भेजा। गंभीर चोट होने के कारण एक घायल को रीवा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनका कहना है-

शिकारगंज के पास जो एक्सीडेंट हुआ है उसके घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक घायल रीवा रेफर भी हो गए हैं। इलाज के बाद ही कोई कार्यवाही होगी ।

अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन

Next Post

ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल जब्त

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर. चंदन नगर पुलिस ने राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत धार रोड स्थित सुख समृद्धि गार्डन के सामने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर और बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है. जब्त सामग्री की कुल […]

You May Like