ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल जब्त

इंदौर. चंदन नगर पुलिस ने राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत धार रोड स्थित सुख समृद्धि गार्डन के सामने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर और बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है.

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सोहेल उम्र 26 साल, निवासी गरीब नवाज बस्ती, ग्रीन पार्क को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है. पूछताछ में सामने आए जावरा क्षेत्र से जुड़े संभावित ड्रग लिंक की जांच की जा रही है. पुलिस सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ रही है.

Next Post

डबल मर्डर: युवक-किशोरी को कार से रौंद डाला

Thu Nov 5 , 2026
जबलपुर। भोपाल-जबलपुर मार्ग पर बेलखेड़ा पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने युवक और किशोरी को बेरहमी से रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती तौर पर यह घटना एक सड़क दुर्घटना नजर आ रही थी, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश […]

You May Like