डबल मर्डर: युवक-किशोरी को कार से रौंद डाला

जबलपुर। भोपाल-जबलपुर मार्ग पर बेलखेड़ा पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने युवक और किशोरी को बेरहमी से रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती तौर पर यह घटना एक सड़क दुर्घटना नजर आ रही थी, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में जो सच सामने आया है, उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझकर दी गई डबल मर्डर की खौफनाक वारदात है । मृतकों की पहचान प्रशांत लोधी निवासी उड़ना, थाना पाटन और जागृति निवासी गुबरा कलां के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है जांच चल रही हैं।

Next Post

जेल से छूटते ही दिखाया गैंगस्टर अंदाज, बेटू सिंगरौल समेत साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

Thu Nov 5 , 2026
सतना, सतना में जेल से रिहा होने के बाद गैंगस्टर स्टाइल में शक्ति प्रदर्शन करना आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल और उसके साथियों को भारी पड़ गया। आरोपियों ने सड़क पर कार की बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए अपना दबदबा दिखाने की कोशिश की थी। मामले को गंभीरता […]

You May Like