नाव के पेट्रोल इंजन में आग लगी,बड़ा हादसा टला श्रद्धालुओं ने जान बचाई

ओंकारेश्वर । तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को मंदिर घाट से केवलराम घाट जा रही एक नाव के पेट्रोल इंजन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। नाव में सवार 6-7 नवयुवक श्रद्धालु समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सीएमओ मोनिका पारधी को तुरंत जांच के निर्देश दिए।

प्रत्यक्ष दर्शियों के माने तो इंजन गर्म होने से पेट्रोल ने आग लगने का कारण बताया जा रहा हैं। उधर, नर्मदा नदी में नाव संचालन को लेकर पिछले तीन वर्षों से चल रहा विवाद भी फिर उभर आया है। नाविकों का आरोप है कि कई अनुभवी नाविक आज भी लाइसेंस से वंचित हैं, जबकि नाव चलाने का पर्याप्त अनुभव न रखने वालों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। नावों में 20-30 लीटर पेट्रोल का उपयोग और नर्मदा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा जोखिम अधिक बढ़ गए हैं। कई जगह नाबालिगों द्वारा नाव संचालन किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

नाविक संघ दो हिस्सों में बंटा होने से निर्णय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, वहीं घाटों की सीमित क्षमता के बावजूद नर्मदा में 300 से अधिक नावों का संचालन अव्यवस्था पैदा कर रहा है। नाविकों ने प्रशासन से पूर्व में जिनके परिवार से नौका संचालन करते आ रहे या चप्पू चलित यह प्रत्यक्ष रूप से नौका संचालन से जुड़े हो ऐसे नौका संचालकों को लाइसेंस दिया जाना चाहिए । लेकिन ऐन केन प्रकारेण तरीके से कुछ लाइसेंस ऐसे भी जारी हुए हैं जिनको नौका संचालन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है ऐसे लाइसेंस को निरस्त करना चाहिए जिनका नौका संचालन से कोई पैतृक लेना देना नहीं।

Next Post

कैबिनेट में सीएससी देवसर एवं चितरंगी को मिला सिविल अस्पताल का दर्जा

Tue Dec 9 , 2025
सिंगरौली। चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पिछले चार वर्षो से सिविल अस्पताल बनाने का तत्कालीन विधायक अमर सिंह के प्रयास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान भी किया था, लेकिन मामला लटका रहा, आज डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट की बैठक में चितरंगी एवं देवसर सीएससी को सिविल अस्पताल […]

You May Like

मनोरंजन