कैबिनेट में सीएससी देवसर एवं चितरंगी को मिला सिविल अस्पताल का दर्जा

सिंगरौली। चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पिछले चार वर्षो से सिविल अस्पताल बनाने का तत्कालीन विधायक अमर सिंह के प्रयास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान भी किया था, लेकिन मामला लटका रहा, आज डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट की बैठक में चितरंगी एवं देवसर सीएससी को सिविल अस्पताल बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रदेश सरकार की आज दिन मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सिंगरौली जिले के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सौगातें स्वीकृत की गईं। निर्णय के अनुसार देवसर उपस्वास्थ्य केंद्र को 30 से बढ़ाकर 50 बेड तथा चितरंगी उपस्वास्थ्य केंद्र को 30 से बढ़ाकर 100 बेड के सिविल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे हजारों ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Next Post

बीच रोड पर विशालकाय गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे कार सवार युवक

Tue Dec 9 , 2025
खिलचीपुर/ब्यावरा। खिलचीपुर के समीप मंगलवार की तडक़े छापीहेड़ा रोड पर जालमपुरा गांव के समीप रोड पर हो रहे विशालकाय गड्ढे में एक कार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार पांच युवक बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार खिलचीपुर थानांतर्गत छापीहेड़ा रोड पर जालमपुरा के यहां मार्ग के मध्य सडक़ निर्माण कार्य […]

You May Like

Play sound