4,000 नशीले इंजेक्शन बरामद, प्रयागराज से लाकर शहर में खपाने की थी तैयारी

जबलपुर। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 4 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं, पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी जयंत राय (36) और अमित पैगवार (41) दोनों निवासी तुलसी मोहल्ला, बाई का बगीचा बेलबाग ने कबूल किया कि वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से यह नशीली खेप खरीदकर लाते थे और जबलपुर में नशे के आदी युवाओं को फुटकर दामों पर बेचते थे। मुख्य आरोपी जयंत राय एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी ड्रग एक्ट और मारपीट के 8 संगीन मामले दर्ज हैं।

Next Post

बिस्लेरी ने पश्चिम बंगाल के नमूनों की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की मांग की

Sat Nov 28 , 2026
मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता) बोतलबंद पेयजल बेचने वाली कंपनी बिस्लेरी ने पश्चिम बंगाल के नमूनों की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए नमूना संग्रह और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की मांग की है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की जांच में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा […]

You May Like