‘ ह्यूंडई होप फॉर कैंसर’ ने जागरूकता के लिये की 11 हजार से अधिक स्क्रीनिंग

नयी दिल्ली, 7 नवंबर (वार्ता) ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने कैंसर जागरूकता के लिये ‘ह्यूंडई होप फॉर कैंसर’ पहल के माध्यम से 11 हजार से अधिक स्क्रीनिंग कर कैंसर केयर की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने यह पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) के साथ शुरू किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को संस्थान की तरफ से जानकारी दी गयी।

कैंसर केयर के क्षेत्र में आईआईटी मद्रास में भारत के पहले कम्युनिटी-बेस्ड कैंसर टिश्यू बायोबैंक ‘ह्यूंडई सेंटर फॉर कैंसर जीनोमिक्स’ की स्थापना इस पहल के प्रमुख कार्यों में से है। इसके साथ ही नया भारत कैंसर जीनोम एटलस (बीसीजीए) लॉन्च किया गया। यह भारत का पहला ओपन-एक्सेस कैंसर जीनोम डाटाबेस है, जिससे पर्सनलाइज्ड ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में नए शोध को गति मिलेगी।

भारत में कैंसर केयर को लेकर एचएमआईएल के एवीपी एवं वर्टिकल हेड सोशल पुनीत आनंद ने कहा कि ‘ह्यूंडई होप फॉर कैंसर’ यह भरोसा दिखता है कि टेक्नोलॉजी, सहानुभूति और गठजोड़ के माध्यम से कैंसर केयर के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है।

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के मौके पर हम एक ऐसा भविष्य निर्मित करने की दिशा में अपने प्रयासों को मजबूती दे रहे हैं, जहां हर नागरिक को समय पर, व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप (पर्सनलाइज्ड) और सम्मानजनक कैंसर केयर मिल सके। उन्होंने कहा कि एचएमआईएफ जल्दी जांच, शोध, इलाज एवं सामुदायिक पहुंच को लेकर सभी के लिए समान अवसर सृजित करने की दिशा में काम कर रहा है। इन प्रयासों से अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’

इसी क्रम में देशभर में अग्रणी हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशंस के साथ साझेदारी में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए फ्री कैंसर ट्रीटमेंट की व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा 2026 तक 100 से अधिक लैब प्रोफेशनल्स को जीनोमिक सिक्वेंसिंग और मॉलीक्यूलर ऑन्कोलॉजी में कुशल बनाने के लिए टेक्नीशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाएगा जाएगा।

 

 

Next Post

सनातन हिन्दू यात्रा देश में आध्यात्मिक चेतना का दे रही है संदेश : रेखा गुप्ता

Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां से शुरू हुई सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा सनातन संस्कृति की आत्मा को पुनः जाग्रत करते हुए पूरे देश में एकता, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रही है। श्रीमती गुप्ता ने शुक्रवार को कहा, “छतरपुर […]

You May Like