कुएं में गिरने से युवक की मौत, पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

सिंगरौली: जिले के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत ग्राम जुवाड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजू बियार (पिता– संतोष बियार) कुएं में गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की असमय मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Next Post

आज कैबिनेट मंत्री तोमर का सरकारी बंगला घेरेगी ओबीसी महासभा

Thu Mar 5 , 2026
ग्वालियर: ओबीसी महासभा आज 5 मार्च को दोपहर 12.30 बजे कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के ग्वालियर में 38, रेसकोर्स रोड के सरकारी बंगले पर विरोध प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ता फिजिकल कॉलेज के गेट पर एकत्रित होकर 38 न. बंगले की ओर पैदल कूच करेंगे। पुलिस ने मंत्री के बंगले की […]

You May Like