उज्जैन में खुलेगा आकाशवाणी का नया केंद्र

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री डॉ.एल मुरुगन ने मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में आकाशवाणी का नया केंद्र खोला जाएगा।

डॉ गुरुगन ने आज यहां आये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना के लिए केंद्र सरकार की ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (बीआईएनडी) योजना के तहत सहायता दी जाएगी । नये केंद्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रसारण को मजबूत और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा मध्य प्रदेश के लोगों को समय पर जानकारी प्रसारित करना है।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने राज्य के विकास कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में दूरदर्शन और आकाशवाणी की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश में विकास से संबंधित मामलों पर बात की तथा मीडिया आउटरीच, संचार और प्रसारण के बुनियादी ढांचे सहित प्रमुख क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य के बीच सहयोग को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक में भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव संजय जाजू, आकाशवाणी महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

यादव ने की नड्डा से मुलाकात

Tue Jul 8 , 2025
भोपाल, नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भेंट की। डॉ यादव और श्री खंडेलवाल ने नयी दिल्ली में श्री नड्डा से मुलाकात […]

You May Like