छतरपुर: जिले में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर परिषद चंदला द्वारा जलाशयों और अन्य स्थानों पर कार्य कराए जा रहे हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी महादेव अवस्थी एवं उपयंत्री विपिन अग्रिहोत्री के मार्गदर्शन में नगर के जगमन तालाब सहित अन्य जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। इसके माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इसके साथ ही तालाब परिसर में घाटों के उन्नयन, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने और हैंडपंपों के पास सोक पिट निर्माण जैसे कार्य भी प्रक्रियाधीन हैं।प्रशासन द्वारा इन प्रयासों के जरिए जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में जल संकट से निपटा जा सके।
