भिंड: भिंड शहर में मध्यरात्रि के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तड़के तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लेकिन आज रविवार को दिन में आसमान साफ है और ठंडी हवाओं के साथ धूप खिली हुई है।
पिछले दो दिनों से भिंड का मौसम दिन में गर्म और रात में ठंडा बना हुआ है। बीती आधी रात के बाद आसमान में घने बादल छाए और रिमझिम फुहारें धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गईं लेकिन आज दिन में धूप खिली हुई है ।
