प्रतीक गांधी की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में प्रतीक गांधी एक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने मिशन के तहत पाकिस्तान की सीमा पार करते हैं। ‘सारे जहां से अच्छा’ की कहानी 1970 के दशक के राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर में रची गई है। यह एक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें देशभक्ति, जासूसी, बलिदान, और कर्तव्य जैसे गहरे विषयों को उठाया गया है।

वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ में प्रतीक गांधी के साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर, और अनूप सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है। यह सीरीज 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

 

Next Post

रक्षाबंधन पर ‘स्टार परिवार: बहन का ड्रामा, भाई का स्वैग’ पेश करेगा स्टार प्लस

Tue Aug 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) टीवी पर त्योहारों को खास अंदाज़ में दिखाने के लिए मशहूर स्टार प्लस रक्षा बंधन के मौके पर एक खास शो स्टार परिवार – बहन का ड्रामा, भाई का स्वैग लेकर आ रहा है। इस शो में मज़ेदार ड्रामा, धमाकेदार डांस और भाई-बहन के रिश्ते की प्यारी झलक […]

You May Like