पत्नी परेशान: नशे की लत में बुजुर्ग ने बेच दी चार एकड़ भूमि

सिंगरौली: नशाखोरी से परिवार तबाह हो रहा है। नशा ने युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गो को भी गिरफ्त में ले रखा है। एक ऐसा ही मामला जिले के गढ़वा थाना इलाके से आया है। जहां लमसरई से 70 साल की बुजुर्ग महिला बुधकी देवी यादव अपने पति भागवत यादव की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग पति कोरेक्स, गांजा व शराब जैसे नशे करता है और नशे में उसने परिवार की चार एकड़ से ज्यादा की जमीन बेच दी है।

जिसके चलते हम लोग दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं और भूमिहीन हो गए हैं। महिला ने बताया कि उसके दो बेटे हैं और उनका भी परिवार है, लेकिन नशेड़ी पिता की वजह से उनका भी परिवार भटकने को मजबूर है। कई बार हम लोगों ने जमीन बेचने से रोका तो मारपीट और गाली-गलौज पर उतारू हो जाता है। इस पर कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए चितरंगी एसडीएम को निर्देशित किया है कि परिवार की तुरंत मदद करें और जमीन के नामांतरण बंटवारे पर रोक लगा दें। साथ ही जिसको जमीन बेची गई है उसे भी नोटिस देकर के बुलाएं और अगर यह जमीन गलत तरीके से बेची गई है तो जमीन वापस दिलवाएं

Next Post

देवसर बाजार की सड़क का नहीं हट रहा अतिक्रमण

Wed Apr 16 , 2025
देवसर: देवसर मुख्य बाजार के सड़क मार्ग का अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को पसीना छूट रहा है। देवसर बाजार की सड़क लगातार दिनों दिन सिकुड़ती जा रही है और आये दिन आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि देवसर बाजार में जाम लगना आम बात हो चुकी है। […]

You May Like