
नवभारत न्यूज
बरगवां 16 फरवरी। रविवार शाम बरगवां थाना क्षेत्र के घिनहा गांव में दो मोटरसायकल की सीधी भिड़न्त में एक युवक अपनी जान गवा बैठा। यह भीषण सड़क हादसा का कारण विपरीत दिशा से तेज बाइक होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के नवानगर का रहने वाला त्रिभुवन सिंह पिता अमरलाल सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 66 जेडडी 3143 में सवार होकर नवानगर से घिनहा गांव तरफ जा रहा था कि जैसे ही संस्कार स्कूल के सामने पहुंचा उसकी भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक एमपी 66 एमके 3793 से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार त्रिभुवन सिंह वहीं अचेत होकर गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एचएफ डीलक्स का चालक घटना स्थल पर वाहन छोड़ फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची बरगवां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।
