
सिंगरौली । शनिवार की शाम करीब 5 बजे से लेकर करीब आधा घंटा तक धूलभरी आंधी ने ऊर्जाधानी को अस्त-व्यस्त कर दिया।आलम यह था कि खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के परसौना-हर्दी मार्ग के पेट्रोलपंप के समीप बिजली के खम्भे एवं करीब तीन पेड़ जमीदोज होने से आवागमन बाधित हुआ। हालांकि पुलिस की सक्रियता से किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है। दरअसल शनिवार की शाम के वक्त समूचे जिले के देवसर, चितरंगी, सरई, माड़ा, दुधमनिया, बरगवां, बैढ़न समेत अन्य जगह धूलभरी आंधी इतनी आई कि जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वही हर्दी सड़क मार्ग में तीन भारीभरकम पेड़ एवं बिजली के खम्भे टूट कर सड़क पर आ गये। जिससे बैढ़न शहर में डेढ़ घंटे बिजली भी ठप रही। गनिमत रही कि किसी भी प्रकार की घटना नही घटी। खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव की सक्रियता काम आ गई। हालांकि इस दौरान आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
आंधी चलते ही शहर की बिजली गुल
शनिवार की शाम के वक्त अचानक धूलभरी आंधी आई, जिससे शहर समेत ग्रामीण अंचलों में जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। वहीं इस दौरान जिला मुख्यालय बैढ़न शहर की बिजली भी करीब डेढ़ घंटे तक गुल रही है। इस दौरान उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं उपभोक्ता चर्चा कर रहे थे कि शहर की बिजली व्यवस्था इन दिनों अस्त-व्यस्त है। पिछले दिनों शुक्रवार को भी बैढ़न एवं गनियारी इलाके की गई घंटों तक बिजली कटी हुई थी। आज शनिवार को फिर तूफान आया कि बिजली गुल गई। जबकि अप्रैल महीने से ही बिजली सुधार का कार्य चल रहा है, फिर सवाल उठ रहा है कि आंधी-तूफान का माहौल देख बिजली गुल हो जाती है। यह तो शहर का हाल है, ग्रामीण अंचलों में बिजली की स्थिति क्या होगी, इसी से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
