ड्रग्स रैकेट: मछली परिवार पर कार्रवाई, हथाईखेड़ा डैम का ठेका रद्द

भोपाल: मछली परिवार के सदस्यों के ड्रग्स रैकेट में शामिल पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने हथाईखेड़ा डैम का मछली पालन ठेका, जो शरिक मछली के नाम पर आवंटित था, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बताया गया है कि शरिक मछली और उसके परिजनों पर पहले से ही ड्रग्स कारोबार में संलिप्तता के गंभीर आरोप हैं।

हाल ही में शरिक मछली के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी, जिसके बाद अब यह दूसरा बड़ा झटका है। सरकार ने यह कदम अपराधियों की कमर तोड़ने और प्रशासनिक सख्ती का संदेश देने के उद्देश्य से उठाया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के बाद अन्य ठेकों और संपत्तियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Next Post

मंडला की अवंतिका को यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

Sun Aug 3 , 2025
मंडला: छोटे से शहर मंडला ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा सीमाओं की मोहताज नहीं होती। जिले के महात्मा गांधी वार्ड, रंगरेजघाट निवासी अवंतिका तिवारी को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में […]

You May Like