
टीकमगढ़। शुक्रवार को कलेक्टरेट रोड पर चकरा तिराहा के पास रेडीमेड कपड़ा शोरूम में आग लग गई। दुकान से
धुआं उठता देख आसपास हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में शोरूम के अंदर रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक होने लगे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी भयंकर थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग तेजी से फैलकर बगल की फर्नीचर की दुकान तक भी पहुंच गई। सूचना लगते ही मौके पर दमकल के साथ थाना प्रभारी ओर सीएमओ पहुंचे।
