रायपुर 17 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले और तेलंगाना के संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हो गए।
बीजापुर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुई मुठभेड़ शुक्रवार को खत्म हो गई। घटना स्थल से जवानों की टीम वापसी कर रही है।
