जबलपुर: खेल युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शालेय शिक्षा विभाग, जबलपुर कबड्डी एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में कबड्डी समर कैम्प का शुभारंभ खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल रांझी में हुआ समर कैम्प का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और टीम वर्क सीखाना है समर कैम्प का शुभारंभ संयुक्त सचिव खालसा हायर सेकंड्री स्कूल दमनीत सिंह भसीन, प्रिंस भसीन एवं टीना भसीन की अध्यक्षता में हुआ।
नेशनल रेफरी पुष्पा रघुवंशी, गोलू दीदी ने बताया कि कबड्डी का खेल खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और लगन से कार्य करना सिखाता है। कबड्डी समर कैंप में प्रशिक्षण देने के लिए एन आई एस कबड्डी कोच मधुर विश्वकर्मा एवं अंजना ठाकुर रहेंगी। कबड्डी समर कैंप के शुभारंभ के अवसर पर विक्रम अवॉर्डी नीतू सिंह, खालसा हायर सेकंड्री स्कूल की प्रधानाध्यापिका शशि रजक, ओ एफ के खेल सचिव हरि, सहसचिव कुलदीप सिंह रावत, छोटे लाल सेन उपस्थित रहें।
