बाघ के हमले से फिर महिला की मौत 

उमरिया। जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम झलवार गांव से लगे पनपथा रेन्ज के कोर एरिया अन्तर्गत झलवार बीट में फूलबाई पति छोटे लाल सिंह गोंड उम्र 45 वर्ष जो कि महुआ बीनने जंगल में गयी थी लेकिन काफी देर तक वापस नही लौटी। इसके बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू किया, खोजबीन के दौरान जंगल में महिला का शव मिला। शव की स्थिति को देखते हुए टाइगर के हमले की आंशका जताई गई जिसकी पुष्टि वन विभाग द्वारा की गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा आदि की कार्यवाही पूर्ण कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर भेजा गया। रात्रि कालीन समय होने के कारण पीएम शनिवार को सुबह किया जाएगा। इस हृदय विदारक घटना से मृतिका के परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक एवं दहशत का माहौल बना हुआ है। स्मरण रहे कि विगत दिनों खेरवा गांव में एक महिला की मौत एवं दो लोगों को टाइगर ने घायल किया था, पन्द्रह दिन में दूसरी घटना है ऐसे में ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।

Next Post

बदलने वाली है जिले की तस्वीर, लाखों पौधों के साथ हरियाली मिशन को पूरा करेगी वन विभाग की नर्सरी

Fri Jun 12 , 2026
नीमच। जिले को हरा-भरा करने के लिए वन विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले में प्रति वर्ष वन विभाग की ओर से लाखों पौधे लगाए व वितरित किए जाते हैं। यह कार्य हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही पौधे लगाए व वितरित का कार्य शुरू […]

You May Like