देवास पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड: शासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम-तहसीलदार समेत एसडीओपी निलंबित

भोपाल। देवास जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राज्य शासन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उज्जैन संभागायुक्त ने संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। वहीं राज्य शासन ने मामले में एसडीओ (पुलिस) को भी निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि हादसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर हुई इस कार्रवाई को शासन की जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि देवास जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में जनहानि और भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

.....

Next Post

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की नई यूनिट; बदलेगी सारनी की रौनक, पर्यटन को भी लगेंगे पंख

Sat May 16 , 2026
सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट मे 660 मेगावाट की नई यूनिट लगने से क्षेत्र का विकास होने से एक बार फिर शहर की रौनक बदल जायेगी.वहीं दूसरी तरफ सतपुड़ा जलाशय पर पर्यटन विभाग के द्वारा 50 लाख की लागत से बने पार्क का एक बार फिर से नवीकरण करने तैयारी […]

You May Like