जबलपुर संभाग की बेटियां बनीं चैंपियन, पुरुष टीम उपविजेता

मण्डला। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में आयोजित राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद उपविजेता का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश की 12-12 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में जबलपुर संभाग की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। सेमीफाइनल में सागर को पराजित कर फाइनल में पहुंची टीम ने इंदौर के विरुद्ध दमदार खेल दिखाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की और दोबारा विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। खिलाड़ियों के संयम, समन्वय और आक्रामक रणनीति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पुरुष वर्ग में भी जबलपुर संभाग ने उज्जैन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जहां कड़े मुकाबले के बाद टीम इंदौर से पराजित होकर उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया। महाविद्यालय मंडला के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता सहित वरिष्ठ प्राध्यापकों और संभागीय व जिला क्रीड़ा अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य कोच डॉ. गुलबहार खान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। महिला टीम की कप्तान सुमन मरावी के नेतृत्व में दीपलता कूड़ापे, अंजलि, असमी परस्ते, गरिमा, अंकेश्वरी, पूजा कुलस्ते, अंजनी व साधना धुर्वे ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष टीम में कप्तान जितेंद्र सैयाम के साथ उज्जन, सतीश, हेमंत, संजू, रवि प्रकाश, मुकेश पुरोहित और प्रभात ने टीम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबलपुर संभाग की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और खेल प्रतिभाओं के उत्साह में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Next Post

उर्मिलेश्वर धाम सीधी में प्रगट हुए श्रीकृष्ण राधा युगल सरकार

Thu Feb 19 , 2026
सीधी।शहर के समीप तिलक नगर पड़रासीधी के उर्मिलेश्वर धाम में परम पूज्य दंण्डी स्वामी निर्भयानंद महराज के परम सानिध्य में श्रीकृष्ण लीला प्रचार मंडल श्रीधाम वृंदावन कालीदह के व्यास स्वामी बृजेश शर्मा की मंडली के द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है। उर्मिलेश्वर धाम में 18 फरवरी […]

You May Like

मनोरंजन