अफगानिस्तान में नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार

काबुल, 15 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के निमरोज़ प्रांत में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मावलवी गुल मोहम्मद कुदरत ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित तस्कर 16 किलोग्राम अफीम और दो किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के प्रयास में थे , लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके पास से नशीले पदार्थों को बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जाँच पूरी होने के बाद मामले को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा।

इससे पहले इसी तरह के अभियान में पुलिस ने मंगलवार सुबह उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के समांगन प्रांत में नशीले पदार्थों के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हशीश बरामद की थी।

Next Post

शाजहाँ बेगम का मगबरा अंधेरे में डूबा, लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल: नवाब शाजहाँ बेगम का ऐतिहासिक मगबरा बदहाल स्थिति में अंधेरे में डूबा हुआ है। कई बार जनप्रतिनिधियों से लाइट लगाने की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि जमीअत ने फिर से नगर निगम, वक्फ बोर्ड और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।