गलत पोश्चर बदलें, दर्द से नाता तोड़ें: बजाज पावर प्लांट में कर्मचारियों के लिए स्पाइन हेल्थ वर्कशॉप

ललितपुर। बजाज पावर प्लांट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “पोश्चर करेक्शन एवं स्पाइन हेल्थ” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ देवलिया ने उपस्थित कर्मचारियों को गर्दन दर्द (सर्वाइकल पेन) और कमर दर्द से बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में आईटी इंजीनियर, तकनीकी कर्मचारी तथा लंबे समय तक बैठकर या खड़े होकर कार्य करने वाले लोगों में सर्वाइकल और कमर दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार गलत पोश्चर में काम करना, लंबे समय तक कंप्यूटर व मोबाइल का उपयोग, शारीरिक गतिविधियों की कमी तथा काम के दौरान सही बॉडी बैलेंस न रखना इसके प्रमुख कारण हैं।

इस अवसर पर कर्मचारियों को बताया गया कि यदि व्यक्ति सही तरीके से बैठने, खड़े रहने, झुकने तथा वजन उठाने की आदत अपनाए और दिन में कुछ मिनटों के सरल स्ट्रेचिंग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करे, तो गर्दन और कमर से जुड़ी अधिकांश समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में कर्मचारियों को गर्दन, कंधे और कमर को मजबूत बनाने वाले सरल फिजियोथैरेपी व्यायाम, स्ट्रेचिंग तकनीक तथा कार्यस्थल पर सही पोश्चर बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।

बताया गया कि फिजियोथैरेपी केवल बीमारी का इलाज ही नहीं बल्कि एक प्रभावी रोकथाम प्रणाली भी है, जिससे व्यक्ति बिना दवाइयों के अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रख सकता है। सही पोश्चर और नियमित व्यायाम से रीढ़ की हड्डी स्वस्थ रहती है, मांसपेशियों में मजबूती आती है और कार्य क्षमता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिलिंद जी. कर्मारकर का विशेष सहयोग रहा, वहीं प्रदीप राजपूत “राज राइडर” का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस जागरूकता सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Next Post

एक महीने के लिए दुनिया से दूर रहेंगे धीरेन्द्र शास्त्री, बर्फीले पहाड़ों पर करेंगे गुप्त साधना

Fri Mar 6 , 2026
छतरपुर। सनातन धर्म के प्रचारक और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि आगामी मई महीने में वे करीब एक माह तक पूरी तरह एकांतवास में रहेंगे और इस दौरान किसी भी प्रकार के संपर्क से दूर […]

You May Like

मनोरंजन